समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1916,
दिनांक18/11/2026,
==================
बनमनखी अंचल अंतर्गत मौजा कचहरी बलुआ (थाना नं० 56) में पूर्णिया शाखा नहर के वि०दु० 139.000 से निःस्रत स्केप चैनल के पूर्वनिर्माण कार्य हेतु रैयती भूमि को लीज पर प्राप्त करने के संबंध में प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बिहार रैयती भूमि लीज नीति, 2014 के संकल्प संख्या 1440/रा० (दिनांक 13/11/2014) तथा कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बथनाहा के पत्रांक 1294 (दिनांक 07/09/2026) के आलोक में, इस परियोजना के लिए अर्जित की जाने वाली भूमि की किस्म और प्रकृति के निर्धारण हेतु समाहर्ता सह जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है।
इसी क्रम में, आज बुधवार को अपर समाहर्ता सह प्रभारी समाहर्ता श्री मुकेश कुमार मुकुल द्वारा संबंधित स्थल का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रस्तावित भूमि की वास्तविक स्थिति, किस्म और प्रकृति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के वक्त जांच समिति के सभी माननीय सदस्यगण भी मौजूद थे।
प्रशासन का यह प्रयास क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
निरीक्षण के उपरांत समिति द्वारा भूमि की प्रकृति का आकलन कर आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 19, 2026