समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1917,
दिनांक 18/11/2026,
==================
माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से पूर्णिया जिले में चल रहे बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
इस समीक्षात्मक बैठक में बन्दोबस्त पदाधिकारी (पूर्णिया), सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय, पूर्णिया), राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन एवं नक्शा निर्माण हेतु प्राधिकृत एजेंसी (IIC Technology) के प्रतिनिधि शामिल थे।
बैठक में पूर्णिया जिले के प्रथम चरण में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिया गया कि प्रथम चरण के अंतर्गत बनमनखी अंचल के 87 राजस्व ग्रामों का प्रपत्र-25 अंतिम प्रकाशन कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, पूर्णिया जिले के द्वितीय चरण के 13 अंचलों में चल रहे सर्वेक्षण कार्य को विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि के अंतर्गत समाप्त करने हेतु सभी विशेष सर्वेक्षण अमीनों के लिए दिनांक 30.11.2026 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सभी शिविर प्रभारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो एवं अमीनों को इस लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षात्मक बैठक में शंकर शरण ओमी बंदोबस्त पदाधिकारी,अपर समाहर्त्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार साह एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
बैठक के दौरान बन्दोबस्त पदाधिकारी द्वारा सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को सर्वेक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 19, 2026