समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1915,
दिनांक 18/11/2026,
==================
प्रसार भारती पूर्णिया पर "बाल अधिकार" विषय पर विशेष जागरूकता परिचर्चा का प्रसारण:--
1. विश्व बाल दिवस के अवसर पर प्रसार भारती, पूर्णिया द्वारा "बाल अधिकार" विषय पर केंद्रित एक विशेष जागरूकता परिचर्चा (टॉक शो) का आयोजन एवं प्रसारण किया गया।
2. इस कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण
इकाई के सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी शेयर किया गया।
3. प्रसारण के दौरान पदाधिकारियों ने जिले के बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और सर्वांगीण विकास से जुड़े वैधानिक प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
4. सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने किशोर न्याय बोर्ड (JJB) की सुधारात्मक कार्यप्रणाली को स्पष्ट करते हुए पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत बाल यौन शोषण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और अनिवार्य रिपोर्टिंग के नियमों की जानकारी दी।
5. कार्यक्रम में विधिक रूप से पारदर्शी दत्तक ग्रहण (गोद लेने) की प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया तथा स्पष्ट किया गया कि सभी दत्तक ग्रहण केवल केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA/CARINGS पोर्टल) और मान्यता प्राप्त विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थानों (SAA) के माध्यम से ही वैध हैं।
6. पदाधिकारियों ने आम नागरिकों को अनौपचारिक या अवैध तरीके से बच्चों को गोद लेने के प्रति सख्त चेतावनी देते हुए इसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध बताया।
7. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि अनाथ, परित्यक्त एवं अभ्यर्पित बच्चों की देखरेख, संरक्षण तथा पुनर्वास सुनिश्चित करने में समिति की वैधानिक भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
8. चर्चा के दौरान मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं संकटग्रस्त परिवारों के बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप (प्रायोजन) और फॉस्टर केयर योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई।
9. श्रोताओं को बाल विवाह, बाल श्रम और संकट में फंसे बच्चों की त्वरित सहायता हेतु चाइल्डलाइन (1098) एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) जैसी आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
10. कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने अभिभावकों,शिक्षकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से सतर्क रहने और प्रत्येक बच्चें के सुरक्षित बचपन एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 19, 2026