पीरो: हसन बाजार में सड़क पर 'लीपापोती', पुतला दहन के बाद जागा प्रशासन, नेताओं ने कहा- जनता को फिर मिला लॉलीपॉप
Piro, Bhojpur | Sep 29, 2026 हसन बाजार में खराब सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री के पुतला दहन के बाद प्रशासन हरकत में आया। सड़क की बदहाल स्थिति को दूर करने के लिए जगह-जगह अस्थायी तौर पर गिट्टी डालकर मरम्मत का काम कराया गया। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कई नेताओं और ग्रामीणों में अब भी आक्रोश है। मंगलवार के शाम 4:00 करीब स्थानीय नेताओं का आरोप है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।