उज्जैन: महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर डिवाइडर से रास्ता बंद होने पर भड़के 25 कॉलोनियों के रहवासी, किया चक्काजाम
उज्जैन-इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर डिवाइडर निर्माण के कारण रास्ता बंद होने से नाराज स्थानीय नागरिकों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है। आवागमन का मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या को लेकर महेश विहार सहित आसपास की करीब 25 कॉलोनियों के रहवासियों ने मौके पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। रहवासियों के इस प्रदर्शन के चलते इंदौर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई।
#UjjainNews #UjjainIndoreRoad #Chakkajam #UjjainTraffic #MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 29, 2026