ट्रेन के अंदर महिला की पिटाई करता दिखा यूपी पुलिस का सिपाही!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिसकर्मी ट्रेन के अंदर एक महिला के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही जीआरपी में तैनात है।
अब सवाल यह है कि ट्रेन के अंदर महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई होगी? मामले की निष्पक्ष जांच कर उच्चाधिकारियों को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
खाकी की जिम्मेदारी सुरक्षा करना है, किसी के साथ मारपीट करना नहीं।