Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
manojkumarmojara
Bara, Allahabad
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
ट्रेन के अंदर महिला की पिटाई करता दिखा यूपी पुलिस का सिपाही! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिसकर्मी ट्रेन के अंदर एक महिला के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही जीआरपी में तैनात है। अब सवाल यह है कि ट्रेन के अंदर महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई होगी? मामले की निष्पक्ष जांच कर उच्चाधिकारियों को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। खाकी की जिम्मेदारी सुरक्षा करना है, किसी के साथ मारपीट करना नहीं।
Bara, Allahabad | Nov 21, 2026
प्रेमजाल में फंसाकर इंटर की छात्रा की हत्या का आरोप, बहन का देवर और उसका दोस्त नामजद ●गुमशुदगी के 24वें दिन नए पुल के पुराने टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, पिता ने लगाया गंभीर आरोप बारा। स्कूल जाने के लिए घर से निकली इंटर की छात्रा की गुमशुदगी का मामला 24वें दिन सनसनीखेज हत्या के आरोप में बदल गया। नैनी क्षेत्र में नए पुल के समीप बंद पड़े पुराने टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने अपनी बड़ी बेटी के देवर पर प्रेमजाल में फंसाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के हड़हा (जारी) निवासी नानबाबू बिंद की 19 वर्षीय बेटी रोशनी बिंद तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वह क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। 26 अक्तूबर को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने 28 अक्तूबर को कौंधियारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को नैनी क्षेत्र में पुराने टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। गर्दन और दोनों हाथ गायब थे, जबकि चेहरे को भी जानवरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। शरीर के आंतरिक अंग भी गल चुके थे। शव के पास मिले बैग और उसमें रखे कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे पिता और अन्य परिजनों ने शव की पहचान रोशनी के रूप में की। पिता ने तहरीर में बड़ी बेटी के देवर अजय कुमार निवासी सरहरा, कौंधियारा और उसके दोस्त पवन यादव को नामजद किया है। आरोप है कि अजय ने रोशनी को प्रेमजाल में फंसाया था और इसी मामले में उसकी हत्या की गई। पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ●पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं शव पुराना होने के कारण पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने आगे की जांच के लिए विसरा और वेजाइनल स्वाब सुरक्षित रखा है। अनुमान है कि छात्रा की मौत दो से तीन सप्ताह पहले हुई थी। अब फोरेंसिक जांच और पुलिस विवेचना से मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। ●छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। — मनीष शांडिल्य, डीसीपी यमुनानगर
Bara, Allahabad | Nov 20, 2026
अरैल छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस उपायुक्त, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश नैनी थाना क्षेत्र के अरैल घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर प्रयागराज। सोमवार, 16 नवंबर 2026 को छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने थाना नैनी क्षेत्र अंतर्गत अरैल छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पुलिस प्रबंध, सुगम यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Bara, Allahabad | Nov 20, 2026
शंकरगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग का बड़ा एक्शन, बारा से तरहार तक मचा हड़कंप हजारों बीघे जमीन पर कथित अवैध खनन की चर्चाओं से उठे गंभीर सवाल, खनन अधिकारी वैभव सोनी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी; अवैध कारोबार को संरक्षण देने वालों की भूमिका की जांच की मांग** शंकरगढ़, प्रयागराज।** यमुनानगर क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शंकरगढ़ क्षेत्र में खनन एवं परिवहन विभाग की बड़ी छापेमारी से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद बारा तहसील से लेकर शंकरगढ़ और तरहार क्षेत्र तक कथित अवैध खनन के नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायतें और चर्चाएं सामने आती रही हैं। यहां तक कि हजारों बीघे जमीन पर कथित रूप से अवैध खनन किए जाने की बातें भी उठ रही हैं। यदि इन शिकायतों में सच्चाई है तो यह सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण और ग्रामीणों के जनजीवन के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। **अवैध खनन के पीछे किसका संरक्षण?** इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कथित अवैध खनन का कारोबार किन लोगों के सहारे संचालित हो रहा है? तरहार से लेकर उपहार तक कुछ स्थानीय तथाकथित पत्रकारों और अन्य लोगों पर खनन कारोबारियों को कथित संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि अवैध खनन में कौन सक्रिय है और कहीं किसी प्रभावशाली व्यक्ति या जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। **खनन अधिकारी वैभव सोनी का दो टूक संदेश** इस संबंध में खनन अधिकारी वैभव सोनी से बातचीत की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारा क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आज की कार्रवाई में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया के बाद जल्द ही मीडिया को फोटो और प्रेस नोट के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। **सिर्फ छापेमारी नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच जरूरी** अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या खनन विभाग की कार्रवाई केवल वाहनों की धरपकड़ और मुकदमा दर्ज कराने तक सीमित रहेगी, या फिर कथित अवैध खनन के पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचकर जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई होगी? जिन स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम से स्थलीय जांच कराना जरूरी है। साथ ही कथित रूप से खनन कारोबार को संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि किसी निर्दोष को परेशान किए बिना वास्तविक दोषियों की पहचान हो सके। @फिलहाल शंकरगढ़ में हुई छापेमारी के बाद बारा से लेकर तरहार तक खनन विभाग की अगली कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन अवैध खनन की शिकायतों पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है और इस कारोबार से जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों तक जांच की आंच पहुंचती है या नहीं।
Bara, Allahabad | Nov 20, 2026
Bara, Allahabad | Nov 20, 2026
बारा क्षेत्र में छठ पूजा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस रही मुस्तैद बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के चामू, बैजला और असरवई गांवों में छठ पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। चामू गांव में डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं प्रभात सिंह के नेतृत्व में पूजा का आयोजन हुआ। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी संजय राय, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, सुभाष यादव और शिवम पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। छठी मैया के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
Bara, Allahabad | Nov 20, 2026
बारा क्षेत्र के चामू, बैजला और असरवई गांवों में छठ पूजा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर जुटे श्रद्धालु छठी मैया के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र, सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए थाना प्रभारी संजय राय हमराहियों के साथ रहे मुस्तैद बारा, प्रयागराज। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा बारा क्षेत्र के चामू, बैजला और असरवई गांवों में पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। छठ पूजा को लेकर विभिन्न घाटों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। चामू गांव में छठ पूजा का आयोजन डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं प्रभात सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने पारंपरिक सूप और दउरा में फल, फूल एवं पूजन सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बारा थाना प्रभारी संजय राय उप निरीक्षक राजेश सिंह उप निरीक्षक सुभाष यादव उप निरीक्षक शिवम अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। उन्होंने पूजा स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की सक्रियता से पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी बनी रही। छठ पूजा के अवसर पर गांवों में उमड़ा जनसैलाब भारतीय संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता और अटूट आस्था की सुंदर तस्वीर पेश करता नजर आया। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति के बीच पूरे क्षेत्र में पर्व का उल्लास छाया रहा।
Bara, Allahabad | Nov 20, 2026
24 दिन बाद झाड़ियों में मिला इंटर की छात्रा का क्षत-विक्षत शव, हत्या का आरोप बारा, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के हड़डहा (जारी) गांव निवासी 19 वर्षीय इंटर की छात्रा रोशनी बिंद का शव 24 दिन बाद नैनी में नए पुल के समीप पुराने टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में मिला। छात्रा 26 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। पिता नानबाबू बिंद ने अपनी बड़ी बेटी के देवर अजय कुमार और उसके दोस्त पवन यादव पर प्रेमजाल में फंसाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डीसीपी यमुनानगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Bara, Allahabad | Nov 20, 2026