🚨 हरदोई: माधौगंज पुलिस ने चोरी के 70 हजार रुपये के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
हरदोई। थाना माधौगंज पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से चोरी के 70,000 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मामले में मु0अ0सं0 276/26 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर चोरी की नकदी बरामद की।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जन हुंकार न्यूज़ | जनता की आवाज़, सच के साथ।
#Hardoi #Madhoganj #UPPolice #CrimeNews #JanHunkarNews