मुरैना में ट्रैफिक जाम हुआ बेकाबू, बैरियल चौराहे से एमएस रोड पुल तक लगा लंबा जाम
मुरैना। शहर में गुरुवार शाम यातायात व्यवस्था बिगड़ती नजर आई। बैरियल चौराहे से लेकर एमएस रोड पुल चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जगह-जगह ट्रैफिक जाम होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। स्थानीय स्तर पर मुरैना में एमएस रोड पर जाम की समस्या पहले भी सामने आती रही है।
दोपहर से लेकर शाम के समय तक लगे इस जाम से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी मौजूदगी और जाम वाले स्थानों पर तत्काल यातायात प्रबंधन की जरूरत महसूस हुई।
#morena #मुरैना #यातायात