मुरैना में अभाविप का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुरैना। शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत प्रदर्शन किया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने कॉलेजों में स्वच्छ पेयजल, साफ शौचालय, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, इंटरनेट और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। जिला संयोजक सोम शर्मा ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
#मुरैना #morena #ABVP