Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

यातायात

खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, ओवरलोड बसों में छत तक बैठाई जा रहीं सवारियां

मुरैना जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। कई निजी बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर संचालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बसों की छत पर भी यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि कुछ बस संचालक चंद पैसों के लालच में यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#मुरैना #morena #यातायात #बस #पुलिस

खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, ओवरलोड बसों में छत तक बैठाई जा रहीं सवारियां मुरैना जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। कई निजी बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर संचालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बसों की छत पर भी यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि कुछ बस संचालक चंद पैसों के लालच में यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #मुरैना #morena #यातायात #बस #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 13, 2026

#बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया #पुलिस महानिदेशक, #यातायात एवं #सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में दिनांक 11/07/26 को बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर  राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ #गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक श्री बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया
1. *ड्रंकन ड्राइविंग*: नशे की हालत में वाहन चलाते हुए 03 चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
2. *प्रेशर हॉर्न*: 07 वाहनों का चालान किया गया।
3. *नंबर प्लेट/HSRP*: 10 वाहनों का चालान काटा गया।
4. *कुल कार्यवाही*: अभियान के अंतर्गत कुल 160 वाहनों का चालान कर लगभग 339700 का जुर्माना लगाया गया।

यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं HSRP नंबर प्लेट के विरुद्ध चलाया गया

#बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया #पुलिस महानिदेशक, #यातायात एवं #सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में दिनांक 11/07/26 को बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ #गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक श्री बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया 1. *ड्रंकन ड्राइविंग*: नशे की हालत में वाहन चलाते हुए 03 चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। 2. *प्रेशर हॉर्न*: 07 वाहनों का चालान किया गया। 3. *नंबर प्लेट/HSRP*: 10 वाहनों का चालान काटा गया। 4. *कुल कार्यवाही*: अभियान के अंतर्गत कुल 160 वाहनों का चालान कर लगभग 339700 का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं HSRP नंबर प्लेट के विरुद्ध चलाया गया

Sevrai, Ghazipur | Jul 12, 2026

मुरैना हाईवे पर बीच सड़क पर खराब हुआ टैंकर, घंटों लगा लंबा जाम

मुरैना हाईवे पर पीपरी पूरा जाने वाले चौराहे के पास मंगलवार को एक टैंकर अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया। टैंकर के बीच सड़क पर बंद हो जाने से हाईवे के एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर के खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया। चारपहिया और दोपहिया वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए निकलते रहे, जबकि भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
बाद में टैंकर को सड़क से हटाने के प्रयास किए गए, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, जाम के दौरान हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार देखने को मिली।
#morena #मुरैना #यातायात #जाम #पुलिस

मुरैना हाईवे पर बीच सड़क पर खराब हुआ टैंकर, घंटों लगा लंबा जाम मुरैना हाईवे पर पीपरी पूरा जाने वाले चौराहे के पास मंगलवार को एक टैंकर अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया। टैंकर के बीच सड़क पर बंद हो जाने से हाईवे के एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर के खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया। चारपहिया और दोपहिया वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए निकलते रहे, जबकि भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बाद में टैंकर को सड़क से हटाने के प्रयास किए गए, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, जाम के दौरान हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार देखने को मिली। #morena #मुरैना #यातायात #जाम #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 7, 2026

Latest यातायात News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App