मुरैना ब्रेकिंग--- एक नंबर, दो बसें
मध्यप्रदेश के धार जिले में जली बस का राज मुरैना जिले के अंबाह में खुला, दूसरी बस पुलिस के कब्जे में
मुरैना -- जिले अंबाह में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो बसों के संचालन का मामला सामने आया है। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात *धार जिले के सरदारपुर में भोपावर चौकी के पास सूरत से कानपुर जा रही बस में अचानक आग लग गई।*
बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें कुछ ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
*इधर मंगलवार को अंबाह में पोरसा-अंबाह होकर दिल्ली जाने वाली दूसरी बस को पुलिस ने पकड़ा। जांच में उसका रजिस्ट्रेशन नंबर धार में जली बस के नंबर से समान पाया गया।*
चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद बस को अंबाह थाने में खड़ा कराया गया। एसडीओपी विजय सिंह भदौरिया के अनुसार पुलिस ने धार पुलिस से संपर्क कर जांच शुरू कर दी है।