Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

बिहार: बिहार शरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 49 में लोगों की समस्या सुनी

Bihar, Nalanda | Jan 16, 2026
बिहार शरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक द्वारा निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 49 का दौरा किया गया है। उंक्त बातो की जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे दी गई। नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना, और हर संभव समस्या का निराकरण का आस्वासन दिए। इसके अलावे उन्होंने मोहल्ले वासियों से स्वक्षता को लेकर कई प्रकार की जानकारियां दी।

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 13 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

*“महिला जनप्रतिनिधि स्वयं आगे आएं और अपनी बात रखें: आस्थावां में जिलाधिकारी ने सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर”*

• 15 दिनों में सभी नलकूपों की स्थिति सुधारने तथा तीन सदस्यीय टीम से पंचायत भवनों की व्यापक जांच कराने का निर्देश दिया गया। 
• ⁠महिला जनप्रतिनिधियों से स्वयं बैठकों में शामिल होकर अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की अपील की गई। 
• ⁠जनप्रतिनिधियों से पात्र लोगों का राशन कार्ड बनवाने, आरटीपीएस सेवाओं की जानकारी देने, नल-जल की निगरानी तथा सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपेक्षा की गई।
*बिहारशरीफ (नालंदा):* आस्थावां प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण एवं निरीक्षण के क्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं, चुनौतियों, सुझावों तथा बेहतर कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने एक-एक कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनका परिचय लेते हुए उनके क्षेत्र में आने वाली समस्याओं एवं स्थानीय स्तर पर किए जा रहे अच्छे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बातचीत के क्रम में क्षेत्र में रोपनी की स्थिति की भी जानकारी ली गई। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में लगभग 50 से 60 प्रतिशत तक रोपनी होने की स्थिति सामने आई।

जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्य मार्गों एवं रास्तों पर अतिक्रमण, तालाब, आहर, पोखर एवं पइन की जमीन पर अतिक्रमण, नलकूपों के समुचित रखरखाव का अभाव, सरकारी विद्यालयों में रखरखाव की समस्या तथा अधिकारियों द्वारा फोन पर उचित प्रतिक्रिया नहीं देने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इन मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की कड़ी हिदायत दी।

पंचायत भवनों के निर्माण में गुणवत्ता तथा उनके समुचित रखरखाव से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर पंचायत भवनों की स्थिति का व्यापक अध्ययन करने का निर्देश दिया। वहीं नलकूपों की समस्याओं के संबंध में संबंधित कनीय अभियंता को 15 दिनों के अंदर सभी नलकूपों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पैन, आहर एवं पोखर के जीर्णोद्धार की मांग तथा विभिन्न कार्यों के लंबित भुगतान की समस्या भी जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई। इस पर निर्देश दिया गया कि जिन कार्यों के भुगतान के लिए राशि पूर्व से उपलब्ध है, उनका भुगतान अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। जहां किसी कारण से भुगतान में विलंब हो रहा है, वहां कारणों की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्यालयों में अतिक्रमण की शिकायतों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्थल पर मामले की जांच कर उचित समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि कई महिला जनप्रतिनिधियों की ओर से उनके प्रतिनिधि ही बैठक में अपनी बात रख रहे थे। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों की वास्तविक भागीदारी तभी सुनिश्चित होगी, जब वे स्वयं बैठकों में उपस्थित होकर अपनी बात रखेंगी, समस्याओं को सुनेंगी और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक भागीदारी को धरातल पर मजबूत करना आवश्यक है। अगली बैठकों में यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया कि महिला जनप्रतिनिधि स्वयं उपस्थित होकर अपनी बात रखें, उनके स्थान पर प्रतिनिधि बैठक में उनकी ओर से बात न रखें।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रशासन को भी उनसे कुछ अपेक्षाएं हैं और इन अपेक्षाओं को पूरा करने में उनका सहयोग महत्वपूर्ण है।

पात्र लोगों का राशन कार्ड: उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है अथवा किसी कारण से रद्द हो गया है, उनकी जानकारी लेकर राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कराने में सहयोग करें। सरकार द्वारा मिशन मोड में राशन कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे।

स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवाओं की जानकारी: उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय अथवा प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि लोगों को आरटीपीएस के माध्यम से उपलब्ध आवश्यक सेवाओं की जानकारी दें तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करें।
संस्थागत प्रसव एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता:
जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे लोगों को सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव एवं नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा टीकाकरण की भी व्यवस्था रहती है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में क्षेत्र में लगभग 30 से 40 प्रतिशत प्रसव ही सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हो रहे हैं, जबकि अधिकाधिक संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना जरूरी है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से यह भी कहा कि आसपास यदि कोई अवैध या बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड केंद्र अथवा संदिग्ध रूप से संचालित क्लीनिक की जानकारी हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे तो स्थानीय समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से उप विकास आयुक्त,  अपर समाहर्ता एवं संबंधित प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे तथा जनप्रतिनिधियों की तरफ से सुरेन्द्र कुमार (मुखिया), तपन  कुमार (मुखिया), प्रमोद कुमार (मुखिया), शोभा देवी (मुखिया) एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar  
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department 
Minor Water Resources Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति स्थान- नालन्दा दिनांक : 13 अगस्त 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा *“महिला जनप्रतिनिधि स्वयं आगे आएं और अपनी बात रखें: आस्थावां में जिलाधिकारी ने सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर”* • 15 दिनों में सभी नलकूपों की स्थिति सुधारने तथा तीन सदस्यीय टीम से पंचायत भवनों की व्यापक जांच कराने का निर्देश दिया गया। • ⁠महिला जनप्रतिनिधियों से स्वयं बैठकों में शामिल होकर अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की अपील की गई। • ⁠जनप्रतिनिधियों से पात्र लोगों का राशन कार्ड बनवाने, आरटीपीएस सेवाओं की जानकारी देने, नल-जल की निगरानी तथा सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपेक्षा की गई। *बिहारशरीफ (नालंदा):* आस्थावां प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण एवं निरीक्षण के क्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं, चुनौतियों, सुझावों तथा बेहतर कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने एक-एक कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनका परिचय लेते हुए उनके क्षेत्र में आने वाली समस्याओं एवं स्थानीय स्तर पर किए जा रहे अच्छे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बातचीत के क्रम में क्षेत्र में रोपनी की स्थिति की भी जानकारी ली गई। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में लगभग 50 से 60 प्रतिशत तक रोपनी होने की स्थिति सामने आई। जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्य मार्गों एवं रास्तों पर अतिक्रमण, तालाब, आहर, पोखर एवं पइन की जमीन पर अतिक्रमण, नलकूपों के समुचित रखरखाव का अभाव, सरकारी विद्यालयों में रखरखाव की समस्या तथा अधिकारियों द्वारा फोन पर उचित प्रतिक्रिया नहीं देने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इन मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की कड़ी हिदायत दी। पंचायत भवनों के निर्माण में गुणवत्ता तथा उनके समुचित रखरखाव से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर पंचायत भवनों की स्थिति का व्यापक अध्ययन करने का निर्देश दिया। वहीं नलकूपों की समस्याओं के संबंध में संबंधित कनीय अभियंता को 15 दिनों के अंदर सभी नलकूपों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पैन, आहर एवं पोखर के जीर्णोद्धार की मांग तथा विभिन्न कार्यों के लंबित भुगतान की समस्या भी जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई। इस पर निर्देश दिया गया कि जिन कार्यों के भुगतान के लिए राशि पूर्व से उपलब्ध है, उनका भुगतान अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। जहां किसी कारण से भुगतान में विलंब हो रहा है, वहां कारणों की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्यालयों में अतिक्रमण की शिकायतों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्थल पर मामले की जांच कर उचित समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि कई महिला जनप्रतिनिधियों की ओर से उनके प्रतिनिधि ही बैठक में अपनी बात रख रहे थे। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों की वास्तविक भागीदारी तभी सुनिश्चित होगी, जब वे स्वयं बैठकों में उपस्थित होकर अपनी बात रखेंगी, समस्याओं को सुनेंगी और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक भागीदारी को धरातल पर मजबूत करना आवश्यक है। अगली बैठकों में यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया कि महिला जनप्रतिनिधि स्वयं उपस्थित होकर अपनी बात रखें, उनके स्थान पर प्रतिनिधि बैठक में उनकी ओर से बात न रखें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रशासन को भी उनसे कुछ अपेक्षाएं हैं और इन अपेक्षाओं को पूरा करने में उनका सहयोग महत्वपूर्ण है। पात्र लोगों का राशन कार्ड: उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है अथवा किसी कारण से रद्द हो गया है, उनकी जानकारी लेकर राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कराने में सहयोग करें। सरकार द्वारा मिशन मोड में राशन कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवाओं की जानकारी: उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय अथवा प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि लोगों को आरटीपीएस के माध्यम से उपलब्ध आवश्यक सेवाओं की जानकारी दें तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करें। संस्थागत प्रसव एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता: जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे लोगों को सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव एवं नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा टीकाकरण की भी व्यवस्था रहती है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में क्षेत्र में लगभग 30 से 40 प्रतिशत प्रसव ही सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हो रहे हैं, जबकि अधिकाधिक संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से यह भी कहा कि आसपास यदि कोई अवैध या बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड केंद्र अथवा संदिग्ध रूप से संचालित क्लीनिक की जानकारी हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे तो स्थानीय समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं संबंधित प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे तथा जनप्रतिनिधियों की तरफ से सुरेन्द्र कुमार (मुखिया), तपन कुमार (मुखिया), प्रमोद कुमार (मुखिया), शोभा देवी (मुखिया) एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Bihar Health Department Minor Water Resources Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Aug 13, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
-----------------

**हर घर तिरंगा अभियान के तहत नालंदा में निकाली गई साइकिल रैली देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक**

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत जिला प्रशासन, नालंदा की ओर से आमजनों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

साइकिल रैली का आयोजन मुख्य आयोजक जिला खेल पदाधिकारी, नालंदा डॉ. संकेत सुमन सौरभ एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालंदा सुश्री शालिनी प्रकाश के तत्वावधान में किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ रैली में सहभागिता की तथा आमजनों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

साइकिल रैली श्रम कल्याण केंद्र मैदान, बिहारशरीफ से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कारगिल चौक पहुंची तथा निर्धारित मार्ग से होते हुए बिहारशरीफ में इसका समापन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली के दौरान शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। मार्ग में लोगों ने साइकिल रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रैली ने आमजनों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षकों एवं जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह तिरंगे के सम्मान को बनाए रखते हुए राष्ट्रीय पर्व एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाए।

जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करें। साथ ही अभियान के संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाकर अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने में सहयोग करें।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना भी है। छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है तथा जिले में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department  
Bihar Sharif Nagar Nigam 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar  
#AzadiKaAmritMahotsav
#Tiranga
#HarGharTiranga

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ----------------- **हर घर तिरंगा अभियान के तहत नालंदा में निकाली गई साइकिल रैली देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक** हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत जिला प्रशासन, नालंदा की ओर से आमजनों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का आयोजन मुख्य आयोजक जिला खेल पदाधिकारी, नालंदा डॉ. संकेत सुमन सौरभ एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालंदा सुश्री शालिनी प्रकाश के तत्वावधान में किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ रैली में सहभागिता की तथा आमजनों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। साइकिल रैली श्रम कल्याण केंद्र मैदान, बिहारशरीफ से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कारगिल चौक पहुंची तथा निर्धारित मार्ग से होते हुए बिहारशरीफ में इसका समापन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। मार्ग में लोगों ने साइकिल रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रैली ने आमजनों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षकों एवं जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह तिरंगे के सम्मान को बनाए रखते हुए राष्ट्रीय पर्व एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाए। जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करें। साथ ही अभियान के संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाकर अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने में सहयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना भी है। छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है तथा जिले में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Bihar Sharif Nagar Nigam Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #Tiranga #HarGharTiranga

Nalanda, Bihar | Aug 13, 2026

Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
Bihar Sharif Nagar Nigam 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
#AzadiKaAmritMahotsav
#Tiranga
#HarGharTiranga

Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Bihar Sharif Nagar Nigam Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #Tiranga #HarGharTiranga

Nalanda, Bihar | Aug 13, 2026

Paint My City’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेरी नालंदा की गौरवशाली विरासत*

बिहारशरीफ (नालंदा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सौंदर्यीकरण एवं नालंदा की समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘Paint My City’ अभियान के तहत विभिन्न सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर चित्रकारी एवं हस्तकलाकारी का कार्य प्रारंभ किया गया है।
‘Paint My City’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की कला के रंगों में नालंदा की गौरवशाली विरासत जीवंत हो रही है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
Bihar Sharif Nagar Nigam 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar   
#AzadiKaAmritMahotsav
#Tiranga
#HarGharTiranga

Paint My City’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेरी नालंदा की गौरवशाली विरासत* बिहारशरीफ (नालंदा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सौंदर्यीकरण एवं नालंदा की समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘Paint My City’ अभियान के तहत विभिन्न सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर चित्रकारी एवं हस्तकलाकारी का कार्य प्रारंभ किया गया है। ‘Paint My City’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की कला के रंगों में नालंदा की गौरवशाली विरासत जीवंत हो रही है। Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Bihar Sharif Nagar Nigam Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #Tiranga #HarGharTiranga

Nalanda, Bihar | Aug 13, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नालंदा में निकाली गई साइकिल रैली देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Bihar Education Department 
Bihar Sharif Nagar Nigam  
#AzadiKaAmritMahotsav
#Tiranga
#HarGharTiranga

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नालंदा में निकाली गई साइकिल रैली देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Bihar Sharif Nagar Nigam #AzadiKaAmritMahotsav #Tiranga #HarGharTiranga

Nalanda, Bihar | Aug 13, 2026