उज्जैन: महाकाल सवारी में ह्यूमनॉइड रोबोट ने शिव भजनों पर किया डांस, आस्था और तकनीक का दिखा अनूठा संगम 🤖
भाद्रपद मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में इस बार एक खास और अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सवारी मार्ग पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने शिव भजनों की धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे इस रोबोट को डांस करता देख श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई और हर कोई इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगा। आस्था और आधुनिक तकनीक के इस बेहतरीन संगम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
#UjjainNews #MahakalSawari #HumanoidRobot #TechnologyAndFaith #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 1, 2026