उज्जैन: देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 3 अस्पताल में भर्ती; प्रबंधन पर केस दर्ज
उज्जैन के देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में शनिवार रात फूड वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों—कमलेश तंबोली (उज्जैन), नितिन (वाल्मीकि नगर), वाहिद (सोमवारिया) और मनोज मीणा (झालावाड़, राजस्थान) की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बचाने के प्रयास में तीन अन्य कर्मचारियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पास के निर्माण कार्य से कटर मशीन मंगाकर चैंबर का जाम गेट कटवाया और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला, हालांकि सीपीआर देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर भी चोटिल हुए हैं
#UjjainNews #HotelShriGanga #GasTragedy #MadhavNagarPolice