पूर्णिया पूर्व: सिपाही टोला के पास एक निजी होटल में जन सुराज पार्टी की महानगर कार्यवाहक समिति की बैठक हुई
मधुबनी थाना क्षेत्र के सिपाही टोला के समीप एक निजी होटल में जन सुराज महानगर कार्यवाहक समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में काफी संख्या में जन सुराज पार्टी के सदस्य मौजूद थे। पार्टी के द्वारा कुल 9 लोगों को सदस्यता दिलाया गया। जिसमें राजीव कुमार राय उर्फ बबली को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि हम पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।