कालपी: कालपी कोतवाली पुलिस ने आलमपुर से भय दिखाकर जबरन वसूली करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 तमंचा और 2 कारतूस हुए बरामद
Kalpi, Jalaun | Feb 24, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर निवासी अभियुक्त रामसजीवन यादव पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश भय दिखाकर जबरन वसूली करने समेत अन्य मामलों में फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने उसके मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया और एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद करते हुए सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे जानकारी दी है और पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।