कालपी: कदौरा कस्बे में डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटने पर 2 लोग हुए घायल, अज्ञात चालक पर मुकदमा हुआ दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 22, 2025 कदौरा थाना के ग्राम चतेला निवासी दीपू अनुरागी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीती 19 फरवरी को कदौरा कस्बे में अज्ञात डंपर चालक द्वारा मेरे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया था और ट्रैक्टर पलटने से मैं और मेरा साथी गंभीर घायल हो गए थे, पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जानकारी दी है।