कालपी: कदौरा में हिंदू जागरण मंच के प्रांत सहसंयोजक ने क्षेत्र में अवैध खनन और बिना नंबर के ट्रक चलने के लगाए आरोप
Kalpi, Jalaun | Feb 23, 2025 कदौरा थाना क्षेत्र के कस्बे में हिंदू जागरण मंच के प्रांत सहसंयोजक नीलाभ शुक्ला ने क्षेत्र में अवैध खनन होने और बिना नंबरों के ओवरलोड ट्रक चलने के गंभीर आरोप लगाकर प्रशासन को प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे जानकारी दी है, उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।