कालपी: जोल्हूपुर मोड़ पर एसडीएम, एआरटीओ व जिला खनिज अधिकारी ने पकड़े 27 अवैध बालू व गिट्टी लदे ट्रक, किए गए सीज
Kalpi, Jalaun | Feb 23, 2025 कालपी में NH 27 स्तिथ जोल्हूपुर मोड़ पर शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली, यहां एसडीएम सुशील कुमार सिंह , एआरटीओ राजेश कुमार और जिला खनिज अधिकारी जीपी दत्ता ने अवैध बालू और गिट्टी लदे 27 ट्रक पकड़ लिए, बिना प्रपत्रों के ओवरलोड वाहनों में गिट्टी बालू परिवहन करते हुए पकड़ा, टीम ने सभी पकड़े ट्रकों को सीज करा दिया है।