कालपी: आटा थाने में डीएम-एसपी ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
Kalpi, Jalaun | Feb 23, 2025 आटा थाने में रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की तमाम समस्याएं सुनी, थाना प्रसार में आए तमाम फरियादियों की समस्याओं को डीएम और एसपी ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनकी शिकायतों के जल्द निस्तारण को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।