कालपी: कदौरा थाना क्षेत्र में युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 24, 2025 कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने पड़ोस के ही रहने वाले प्रेमी युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत की थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।