उदयपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सायर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो वाहनों से 1323 किलो 740 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 98 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से 66 कट्टे डोडा चूरा, एक टोयोटा ईटियोस कार और बोलेरो पिकअप जब्त की है। पुलिस को देखकर तस्कर पहाड़ी और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहनों से मोबाइल, आधार कार्ड और फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर फरार तस्करों और पूरे नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी गई है।
#UdaipurNews #SairaPolice #DrugBust #ActionAgainstDrugs #UdaipurPolice