ऊना: रक्कड़ कॉलोनी में युवक पर तेजधार हथियार से हुआ हमला, शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
रक्कड़ कॉलोनी में फेसबुक वीडियो को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घायल युवक का इलाज ऊना अस्पताल में किया गया। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह के अनुसार वीडियो हटाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने तीन युवकों प्रदीप, केशव और बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना ने की है।