ऊना: रोटरी क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस मनाया, कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में वितरित की राशन सामग्री
रोटरी क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस पर कोटला खुर्द स्थित कुष्ठ आश्रम में 20 जरूरतमंद परिवारों के 60 से अधिक सदस्यों को राशन सामग्री वितरित की। क्लब अध्यक्ष यशपाल ठाकुर की अगुवाई में सेवा कार्य संपन्न हुआ। सदस्यों ने आश्रमवासियों से मुलाकात कर हालचाल जाना और सहयोग का आश्वासन दिया। क्लब ने ऐसे कार्य भविष्य में भी जारी रखने की बात कही।