ऊना: हरोली ब्लॉक की पंचायतों में वित्तीय समावेश योजनाओं पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
हरोली ब्लॉक की बीटन, हलेड़ा बिलना, सैंसोवाल व भदौड़ी पंचायतों में वित्तीय समावेश योजनाओं पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। लोगों को जन धन योजना, बीमा योजनाओं, अटल पेंशन योजना, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव व निष्क्रिय खातों की पुनः केवाईसी की जानकारी दी गई। यह अभियान 30 सितंबर तक ऊना की सभी पंचायतों में चलेगा।