ऊना: बॉयज स्कूल ऊना के नए भवन में हवन यज्ञ के साथ कक्षाओं का हुआ शुभारंभ, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा रहे मुख्य अतिथि
ऊना बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन में मंगलवार को वैदिक हवन यज्ञ के साथ कक्षाओं की औपचारिक शुरुआत हुई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और भवन को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया।