ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा-अर्चना की, विकास कार्यों की समीक्षा भी की
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार सुबह श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। वे धर्मशाला जाते समय माँ के दर्शन को रुके। इससे पहले वे स्व. धर्मपत्नी की आत्मिक शांति हेतु श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित रहे। उन्होंने मंदिर विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए।