ऊना: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन, जिला शिक्षा उपनिदेशक ने दी जानकारी
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन 15 जुलाई तक उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन प्रारूप व शर्तें www.ddeeuna.in से डाउनलोड की जा सकती हैं। उप निदेशक सोम लाल धीमान ने स्कूलों में सफाई, मिड-डे मील की स्वच्छता व प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा समाचार वाचन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।