ओबड़ी-द्रमण-खज्जियार मार्ग का काम धीमी गति से चलने पर ग्रामीणों में नाराजगी
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 25 अगस्त
ओबड़ी से द्रमण होते हुए खज्जियार जाने वाला मार्ग अभी तक पूरी तरह बहाल न होने के चलते स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन सड़क के साथ लगाए जा रहे डंगों का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि सड़क निर्माण कार्य के साथ-साथ मार्ग के किनारे उचित नालियों का निर्माण भी करवाया जाए। उनका कहना है कि बरसात के दौरान बारिश का पानी सड़क पर बहने के बजाय नालियों के माध्यम से बाहर निकल सके, ताकि सड़क को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और आसपास स्थित घरों को भी बारिश के पानी से खतरा न रहे।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि डंगे और सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा सड़क किनारे पर्याप्त नालियों का निर्माण करवाकर मार्ग को जल्द से जल्द पूरी तरह बहाल किया जाए।
बाइट: सुषमा देवी, पूर्व प्रधान ओड़ा
बाइट: चमन लाल
#चंबा #ओबड़ी #द्रमण #खज्जियार #सड़कसमस्या #सड़कनिर्माण #ग्रामीणोंकीमांग #PWD #बारिश #नालीनिर्माण #ChambaNews #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 25, 2026