🔴 बलरामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ | देवीपाटन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित श्री मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचे। यहां ब्रह्मलीन महंत योगी महेन्द्रनाथ जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने महंत जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
देवीपाटन मंदिर परिसर के श्री गुरु गोरक्षनाथ मण्डपम् सभागार में 25 नवंबर से 30 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
#Balrampur #BalrampurNews #CMYogi #YogiAdityanath #DeviPatan #Tulsipur #MaaPateshwari #DeviPatanTemple #बलरामपुर #योगीआदित्यनाथ #देवीपाटन #तुलसीपुर #श्रीमद्भागवत #महंतमहेन्द्रनाथ #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #LatestNews #SocialMediaNews
Balrampur, Balrampur | Nov 27, 2026