अमरिया: न्यूरिया में रात के वक्त सेल्समैन से लूट, एक आरोपी की पहचान का दावा किया गया
न्यूरिया में शराब दुकान के सेल्समैन से बैग लूटने का आरोप है। तहरीर के मुताबिक, 7 सितंबर की रात साढ़े 10 बजे मडरिया सचिवालय के पास बाइक रोकने पर दो युवक बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 5 हजार रुपये, दुकान की चाबी, POS मशीन और रेनकोट था। सेल्समैन ने एक आरोपी की पहचान कुलदीप लोधी के रूप में की है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करायी।