बहादुरपुर: आरएस टैंक में नहाते समय 44 वर्षीय मजदूर की डूबने से मौत, 2 घंटे बाद मछुआरों ने निकाला शव
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आरएस टैंक में सोमवार की दोपहर नहाने के दौरान डूबने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला। मृतक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम गांव निवासी बैद्यनाथ मंडल के पुत्र अरविंद मंडल हुआ