बाह: पिढौरा लूट का 48 घंटे में हुआ खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पिढौरा थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में शुक्रवार को फाइनेंस कर्मी से हुई लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष हरीश शर्मा ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पीछा कर सोमवार सुबह तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। भागते समय एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे पकड़ा गया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अतुल शर्मा सोमवार दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता