बाह: पिढ़ौरा थानाध्यक्ष ने 48 घंटे में लूट का किया खुलासा
पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में शुक्रवार को चार अपाचे सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की थी। घटना के दौरान एक लुटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य इटावा से मध्यप्रदेश तक भागते रहे। थानाध्यक्ष हरीश शर्मा, जो पूर्व में एसओजी टीम के सदस्य रह चुके हैं, ने सीसीटीवी की मदद से सोमवार सुबह तड़के 2 बजे लुटेरों का पीछा किया।