तोकापाल: छत्तीसगढ़ कांटिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीज के गलत उपचार का आरोप, नवनीत चांद ने जिला कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
Tokapal, Bastar | Aug 17, 2026 डिमरापाल स्थित कोंटीनेटल अस्पताल में 28 वर्षीय आदिवासी मजदूर के इलाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करकापाल के बड़ेपारा निवासी भोला कश्यप टीबी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसे ब्रेन ऑपरेशन की जरूरत बताई गई। 9 अगस्त को ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अब वह विशाखापत्तनम के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।