अमरिया: उदयपुर माफी से ड्यूनी डैम तक निकली माँ दुर्गा की भव्य विसर्जन यात्रा
अमरिया के उदयपुर माफी गाँव से ड्यूनी डैम तक माँ दुर्गा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन और जय माता दी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद ड्यूनी डैम पर देवहा नदी में पूरे विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को 4 बजे किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।