जालौन के नवागंतुक जिलाधिकारी आईएएस समीर ने संभाली जिले की कमान, कोषागार में हस्ताक्षर कर ग्रहण किया कार्यभार
जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन पर रहेगा जोर
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत विकास कार्यों को गति देने पर जोर
रिपोर्ट: जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
उरई, जालौन। जनपद जालौन के नवागंतुक जिलाधिकारी समीर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजकीय कोषागार (ट्रेजरी) पहुंचकर विधिवत रूप से जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में आवश्यक हस्ताक्षर दर्ज कर पदभार संभाला।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी समीर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं संवेदनशील बनाया जाएगा। जनपद के विकास को गति देने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी उरई कुमार उत्तम, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#Jalaun #JalaunDM #DistrictMagistrate #SameerIAS #JalaunNews #OraiNews #Orai #UttarPradesh #UPNews #DistrictAdministration #Dmjalaun #JalaunAdministration #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #BolDoBharat Jitendra Gupta #PublicInterest #TransparentAdministration
#GoodGovernance
Orai, Jalaun | Sep 12, 2026