मंझनपुर: मंझनपुर क्षेत्र में हुई दिव्यांग की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल द्वारा कौशांबी के मंझनपुर इलाके में हुई एक दिव्यांग की हत्या मामले पर कहा कि योगी सरकार में लगातार हत्याएं हो रही हैं। हत्यारे या तो खुद भाजपाई हैं या फिर भाजपा नेता के संरक्षण प्राप्त लोग हैं। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट बलात्कार आम बात हो गई है। पुलिस ने जवाब देते हुए कहा है कि घटना में केस दर्ज है, जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।