मंझनपुर: चायल: ईगुआ उर्फ काठगांव में मदरसा में वार्षिक जलसा, छात्रों को पुरस्कृत कर दी विदाई
इंगुआ उर्फ काठगांव के जामिया हबीबिया फैजुल उलूम मदरसा में रविवार को वार्षिक परीक्षा के साथ जलसे का आयोजन किया। प्रयागराज मदरसा बोर्ड से आए मौलानाओं ने छात्रों की परीक्षा ली। साथ ही छात्रों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद मदरसा के बच्चों को वस्त्र भेंट कर उनकी विदाई की।