मंझनपुर: पण्डीरी गांव की महिला ने पुलिस से की शिकायत, बोली- बेटी की हत्या करने वाला आरोपी दामाद दे रहा धमकी
कौशांबी जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के पण्डीरी गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी नटन का पुरवा मधवामई में की थी। उनकी पुत्री की दामाद ने मारकर हत्या कर दी थी, वहीं सैनी थाना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। आरोपी दामाद जमानत पर जेल से बाहर आया है, जो अब मुकदमे में सुलह के लिए लगातार दबाव बना रहा है।