मंझनपुर: जिले में यूपी सिपाही भर्ती की परीक्षा के दूसरे दिन 17 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी की रही सख्ती, 3077 ने छोड़ी परीक्षा
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 17 परीक्षा केन्द्रों पर 17376 अभ्यर्थियों में 3077 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार व रविवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दोनों पाली की परीक्षा का जायजा केन्द्रों पर पहुंचकर लेते रहे।