मंझनपुर: एदिलपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर मां बेटी से किया मारपीट, गिराया छप्पर व किया तोड़फोड़, एसपी से शिकायत
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर गांव में 11 फरवरी को गांव के ही लोगों ने गुंडई करते हुए एक मां और उसकी बेटी को घर में घुसकर मारा पीटा है। घर के बाहर सैकड़ों वर्ष पुराने उसकी जमीन में बने छप्पर को दबंगों ने गिरा दिया और चरही भी तोड़ फोड़ दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पुस्तैनी जमीन है जिसपर 3- 4 साल से बंगाली के नाम से कोर्ट मे दीवानी मुकदमा चल रहा है।