मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र में खेत से लौट रही किशोरी से हुआ दुष्कर्म का प्रयास, मां बोली- युवक कई दिन से बेटी पर कर रहा था कमेंट
करारी थाना क्षेत्र में खेत से लौट रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीड़िता की चीख सुनकर पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। पीड़िता की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मां के मुताबिक युवक पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को देखकर गंदे कमेंट कर रहा था।