Public App Logo
Profile Picture

Madhepura District Administration

@dpromadhepura
1972Followers
0Following
आत्मा मधेपुरा प्रस्तुत करता है धीरज कुमार मल्चिंग विधि से शिमला मिर्च एवं टमाटर की खेती में सफलता की कहानी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
दिनांक : 06 अक्टूबर 2026

 *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत सरकार भवन, मधेपुरा-बेतौना में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण* 

 *आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* 

मधेपुरा, 06 अक्टूबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को पंचायत सरकार भवन,मधेपुरा-बेतौना में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन, भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा डॉ. संदीप सिंह ने भाग लिया।

सहयोग सेतु शिविर का उद्देश्य आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने तथा आमजनों से आवेदन प्राप्त करने के लिए स्टॉल लगाए गए थे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का नियमसंगत, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनके निकट पहुंचकर करना तथा सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सहज तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ आमजनों की बात सुनने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने भी शिविर में उपस्थित आमजनों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आमजनों की शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन उपस्थित रहे और विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन एवं जानकारी ली।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे ऐसे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं पात्रता से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला सांख्यिकी कार्यालय, मधेपुरा के सहयोग से
दिनांक : 05 अक्टूबर 2026

 *सेवा संकल्प अभियान के तहत जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू* 

 *समय पर निबंधन कराएं, नागरिक अधिकारों एवं आवश्यक अभिलेखों को सुरक्षित बनाएं* 

मधेपुरा, 05 अक्टूबर 2026।
सरकार के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन्म एवं मृत्यु के समयबद्ध एवं अनिवार्य निबंधन के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला सांख्यिकी कार्यालय, मधेपुरा द्वारा आज विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का नेतृत्व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री शिवनारायण राउत ने किया।

अभियान के तहत भूपेंद्र नारायण मंडल चौक, पुरानी बस स्टैंड एवं समाहरणालय के समीप आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को जन्म एवं मृत्यु के निबंधन की आवश्यकता, उपयोगिता तथा प्रमाण-पत्र के महत्व की जानकारी दी गई। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा उपलब्ध कराए गए जागरूकता संबंधी स्टीकर व्यावसायिक एवं तीन-पहिया वाहनों पर लगाए गए, ताकि निबंधन का संदेश व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सके।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु का निबंधन प्रत्येक परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जन्म प्रमाण-पत्र व्यक्ति की पहचान, आयु एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण दस्तावेज है। वहीं, मृत्यु प्रमाण-पत्र उत्तराधिकार, पेंशन, बीमा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यों के लिए उपयोगी होता है। समय पर निबंधन से सरकारी अभिलेख भी अद्यतन एवं विश्वसनीय बने रहते हैं।

यह जागरूकता अभियान जिला मुख्यालय तक सीमित न रहकर सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि प्रत्येक परिवार को जन्म एवं मृत्यु के समय पर निबंधन के प्रति जागरूक किया जा सके।

 *जनहित में विशेष अपील* 

 *हर जन्म का समय पर निबंधन कराएं, हर मृत्यु का निबंधन अवश्य कराएं।* 
यह केवल एक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिक के अधिकारों, पहचान और परिवार के वैधानिक हितों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है।

आइए, जिम्मेदार नागरिक बनें— **जन्म एवं मृत्यु की प्रत्येक घटना का समय पर निबंधन सुनिश्चित करें और अपने परिवार के दस्तावेजों को सुरक्षित एवं पूर्ण बनाएं।* 
* 
“ *हर जन्म का निबंधन—हर बच्चे के अधिकार की पहचान।* 
 *हर मृत्यु का निबंधन—परिवार के अधिकारों की सुरक्षा।”*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Samrat Choudhary 
Narendra Modi
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Samrat Choudhary 
Narendra Modi
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला शिक्षा कार्यालय के सहयोग से
दिनांक : 05 अक्टूबर 2026

‘ *सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* 

 *विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतिभा, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना का किया प्रभावी प्रदर्शन* 

मधेपुरा, 05 अक्टूबर 2026। बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, मधेपुरा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति-कौशल और ‘मेरे सपनों का भारत’ की परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, मधेपुरा श्री अरुण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सर्व शिक्षा श्री रवि शास्त्री, शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री हिमांशु शर्मा, बिहार शिक्षा परियोजना के अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री राजीव नंदन सिंह, संभाग प्रभारी श्री सुशील मंडल एवं जिला स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त श्री जय कृष्ण यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-कौशल, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

 *भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना* 

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित, समृद्ध एवं सशक्त भारत की अपनी कल्पना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में चित्रा कुमारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, भागीपुर, आलमनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोरगामा, मुरलीगंज द्वितीय तथा बिट्टू कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरसिंह बाग, मधेपुरा तृतीय स्थान पर रहे।

 *चित्रकला प्रतियोगिता में रंगों के माध्यम से उभरी रचनात्मकता* 

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आकांक्षा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मीरगंज, मुरलीगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहित कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भवानीपुर, कुमारखंड द्वितीय तथा रूपम कुमारी, रियल मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बिहारीगंज तृतीय स्थान पर रहीं।

दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्री जय कृष्ण यादव ने किया। आयोजन के सफल संचालन में जिला तकनीकी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

समापन अवसर पर पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देने, रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने और उनके भीतर राष्ट्र निर्माण के सपनों को आकार देने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Samrat Choudhary 
Narendra Modi 
CMO Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति*
*समाहरणालय, मधेपुरा*
*जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा*
*दिनांक : 05/10/2026*

*जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन कार्यालय, मधेपुरा का किया गया निरीक्षण*

मधेपुरा, 05/10/2026

आज दिनांक 05/10/2026 को जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा जिला प्रोबेशन कार्यालय, मधेपुरा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय की संचिकाओं, उपस्थिति पंजी, कर्मियों की उपस्थिति, किशोर न्याय परिषद से संबंधित लंबित मामलों तथा कार्यालय की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को कार्यालय कार्यों का ससमय, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी अभिलेखों का समुचित संधारण करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Narendra Modi 
Samrat Choudhary
*प्रेस विज्ञप्ति*
*समाहरणालय, मधेपुरा*
*जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा*
*दिनांक : 05/10/2026*

*“जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी”*

*जनसुनवाई में 46 आवेदनों पर सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश*

मधेपुरा, 05/10/2026

आज दिनांक 05/10/2026 को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 46 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित, प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, जवाबदेह प्रशासन एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होने दें।

जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पारदर्शिता तथा जनसहभागिता को निरंतर सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Narendra Modi 
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Samrat Choudhary 
Narendra Modi
*प्रेस विज्ञप्ति** 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 02 अक्टूबर 2026

 *गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम* 

 *स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी की अपील* 

मधेपुरा, 02 अक्टूबर 2026।
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निदेशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन एवं वन स्टॉप सेंटर, मधेपुरा के कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मिशन समन्वयक मो. इमरान आलम ने कहा कि स्वच्छता केवल घर और आसपास की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण एवं सुंदर समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को स्थायी रूप से अपनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा था। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान हमें उनके स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार ने कहा कि सफाईकर्मी हमारे सहयोगी हैं, लेकिन स्वच्छ समाज के निर्माण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने उपस्थित कर्मियों एवं आमजनों से कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की।

उन्होंने जनभागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ कम-से-कम एक अन्य व्यक्ति को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करे। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छता को एक स्थायी जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

लैंगिक विशेषज्ञ मुमताज आलम ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली का हिस्सा है। अभिमन्यु कुमार ने स्वच्छता को समाज के प्रति सच्ची सेवा बताते हुए सभी से नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में केस वर्कर रोबिन कुमार, लक्ष्मी कुमारी, परामर्शी संगीता कुमारी, लेखा सहायक आदि सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 02 अक्टूबर 2026

 *गांधी जयंती पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी को किया नमन* 

 *सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प* 

मधेपुरा, 02 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय, मधेपुरा परिसर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता, सादगी एवं सेवा के आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यसंस्कृति में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, अनुशासन और जनसेवा की ऐसी प्रेरणा है, जो आज भी समाज एवं प्रशासन को सही दिशा प्रदान करती है। गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके विचार केवल स्मरण तक सीमित न रहें, बल्कि हमारे व्यवहार, कार्यसंस्कृति और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें। उन्होंने स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव, परस्पर सम्मान एवं जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “ *सत्य हमारा संकल्प, अहिंसा हमारा व्यवहार और सेवा हमारा दायित्व बने—यही महात्मा गांधी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”* 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Samrat Choudhary 
Narendra Modi
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 02 अक्टूबर 2026

 *गांधी जयंती पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी को किया नमन* 

 *सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प* 

मधेपुरा, 02 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय, मधेपुरा परिसर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता, सादगी एवं सेवा के आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यसंस्कृति में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, अनुशासन और जनसेवा की ऐसी प्रेरणा है, जो आज भी समाज एवं प्रशासन को सही दिशा प्रदान करती है। गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके विचार केवल स्मरण तक सीमित न रहें, बल्कि हमारे व्यवहार, कार्यसंस्कृति और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें। उन्होंने स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव, परस्पर सम्मान एवं जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “ *सत्य हमारा संकल्प, अहिंसा हमारा व्यवहार और सेवा हमारा दायित्व बने—यही महात्मा गांधी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”* 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Narendra Modi
प्रेस विज्ञप्ति

 OTS योजना के तहत नीलाम पत्र वादियों को राहत
OTS योजना को लेकर ईंट-भट्ठा संघ के साथ बैठक, जिला पदाधिकारी महोदय ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एकमुश्त राशि जमा करने पर नियमानुसार ब्याज की राशि होगी माफ, पात्र नीलाम पत्र वादियों से योजना का लाभ उठाने की अपील

मधेपुरा, 01 अक्टूबर 2026:
One Time Settlement (OTS) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज दिनांक 01.10.2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में ईंट-भट्ठा संघ के प्रतिनिधियों और ईट भट्ठा मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में OTS योजना के प्रावधानों एवं इसके तहत पात्र नीलाम पत्र वादियों को मिलने वाली राहत के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

 जिला पदाधिकारी ने ईंट-भट्ठा संघ के प्रतिनिधियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र नीलाम पत्र वादियों को योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि OTS योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र नीलाम पत्र वादियों द्वारा निर्धारित बकाया राशि एकमुश्त जमा किए जाने पर नियमानुसार ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान है। इससे संबंधित बकायेदारों को अपने पुराने बकाये के निपटारे का अवसर मिलेगा तथा लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में भी तेजी आएगी।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए पात्र नीलाम पत्र वादियों को OTS के प्रावधानों एवं प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा नियमानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

उन्होंने ईंट-भट्ठा संघ के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने सदस्यों एवं संबंधित नीलाम पत्र वादियों तक योजना की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति निर्धारित अवधि में OTS योजना का लाभ उठाकर अपने बकाये का निपटारा कर सकें।

जिला प्रशासन ने पात्र नीलाम पत्र वादियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत एकमुश्त राशि जमा कर अपने लंबित बकाये का निपटारा करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Narendra Modi 
Samrat Choudhary
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला प्रोग्राम कार्यालय, आई.सी.डी.एस., मधेपुरा के सहयोग से
दिनांक : 01 अक्टूबर 2026

 *सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का समापन* 

 *आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व का दिया गया संदेश* 

मधेपुरा, 01 अक्टूबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आई.सी.डी.एस., मधेपुरा के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर सुरक्षित मातृत्व, बेहतर पोषण एवं स्वस्थ शिशु के विकास का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं परिचय सत्र आयोजित करने के साथ बालगीत, कहानी, रोल-प्ले, चित्रांकन एवं रंग भरने जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ कराई गईं। साथ ही लाभुकों को पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इसी क्रम में बाल विकास परियोजना, मुरलीगंज अंतर्गत परवा नवटोल पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-77 पर आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने भाग लिया तथा एक गर्भवती माता की गोदभराई की।

 *गोदभराई—सुरक्षित मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के संकल्प का प्रतीक* 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि “गोदभराई केवल एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि माँ और गर्भस्थ शिशु के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना और सामुदायिक संकल्प का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मातृ स्वास्थ्य, संतुलित पोषण एवं मानसिक प्रसन्नता का शिशु के समुचित विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं से नियमित ए.एन.सी. जाँच, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक टीकाकरण, आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की गोलियों का सेवन तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान केवल पर्याप्त भोजन करना ही नहीं, बल्कि पौष्टिक एवं विविधतापूर्ण आहार लेना आवश्यक है। उन्होंने हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दाल, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मौसमी फल, अंडा तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक अंशु कुमारी, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, सेविका श्वेता कुमारी, नीलम कुमारी, अलका कुमारी सहित बड़ी संख्या में लाभुक एवं स्थानीय महिलाएँ उपस्थित थीं।

जनहित में संदेश: *स्वस्थ माँ—स्वस्थ शिशु—सशक्त परिवार; गर्भावस्था के दौरान पोषण, जाँच और नियमित स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता दें।*
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Narendra Modi 
Samrat Choudhary
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 01 अक्टूबर 2026

 *अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम* 

 *बुनियाद केन्द्र में स्वास्थ्य जाँच, जीवन प्रमाणीकरण, आयुष्मान कार्ड एवं विधिक परामर्श सहित विभिन्न सेवाएँ उपलब्ध* 

मधेपुरा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को जिला बुनियाद केन्द्र, मधेपुरा में जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के सम्मान, अधिकार, स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामाजिक योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजन समाज की अनुभव-संपन्न धरोहर हैं। उनका ज्ञान, अनुभव एवं जीवन-दृष्टि नई पीढ़ी के लिए अमूल्य मार्गदर्शन है। वृद्धजनों का सम्मान, उनकी गरिमा की रक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने के साथ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण, स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच, ब्लड शुगर जाँच, फिजियोथेरेपी, आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद लाभुकों से राशन कार्ड निर्माण हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधेपुरा द्वारा स्टॉल के माध्यम से वृद्धजनों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु विधिक परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, प्रभारी सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र सहित जिले के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, बच्चे एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को वृद्धजनों के सम्मान, गरिमा, अधिकार एवं कल्याण के प्रति सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा प्रतिभागियों के बीच धन्यवाद पत्र का वितरण किया गया।

 *वृद्धजनों का सम्मान—हमारी संवेदना, हमारी जिम्मेदारी और हमारी सामाजिक विरासत।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Narendra Modi 
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
Narendra Modi 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
आत्मा मधेपुरा प्रस्तुत करता है मनोज कुमार हल्दी की खेती में सफलता की कहानी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 30 सितंबर 2026

 *मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 11 अभियुक्त गिरफ्तार  

 **वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के *खिलाफ प्रशासन सख्त** 

समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में बिहारीगंज थानांतर्गत हथीऔंधा और कोठी टोला के रास्ते में छापामारी करते हुए लगभग 06 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त संजीत कुमार को गिरफ़्तार कर, बिहारीगंज थानांतर्गत मंजौरा बाजार, वार्ड नंबर -09 के पास छापामारी करते हुए लगभग 36.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त चन्द्रकिशोर कुमार को गिरफ़्तार कर, भर्राही थानांतर्गत भर्राही ओवरब्रिज के पास छापामारी करते हुए लगभग 63 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त विवेक शर्मा एवं लक्ष्मण रावत को गिरफ़्तार कर उसके विरूद्व विधिसम्‍मत अभियोग दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा | 
जिला जनसंपर्क कार्यालय
जीविका, मधेपुरा के सहयोग से 

दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *सिंहेश्वर जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी की पाँचवीं वार्षिक आम सभा आयोजित* 

 *वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹2.39 करोड़ का कारोबार; 1,544 शेयरधारकों को जोड़कर राज्य में प्रथम स्थान की उपलब्धि* 

मधेपुरा, 30 सितंबर 2026। सिंहेश्वर जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, कुमारखंड की पाँचवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन बुधवार को कला भवन, कुमारखंड में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी, कंपनी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री हेमंत कुमार एवं कंपनी की अध्यक्षा श्रीमती मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से किया।

आम सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखा-जोखा, कंपनी की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। कंपनी के सीईओ श्री हेमंत कुमार ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि *वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने ₹2.39 करोड़ का कारोबार किया है।* 

इस अवसर पर बीओडी सदस्य श्रीमती खुशबू कुमारी ने कहा कि कंपनी के माध्यम से महिला किसानों को कृषि एवं आयवर्धक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से लाभान्वित किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी ने कहा कि सिंहेश्वर जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड ने क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा स्वरोजगार एवं विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि *कंपनी ने 1,544 शेयरधारकों* *को* *जोड़कर राज्य में* *प्रथम स्थान प्राप्त* *किया है।* उन्होंने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड परियोजना प्रबंधक, कुमारखंड श्री मुकुंद आचार्य, सामाजिक विकास टीम से श्री अमितेश कुमार, श्री पद्माकर मिश्र, श्री मिथुन कुमार, सुश्री श्वेता स्वराज, श्रीमती सबीना, श्रीमती कुन्ती देवी, श्रीमती बेबी कुमारी, श्रीमती काजल कुसुम, श्रीमती ममता देवी, श्री बिपिन कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री रतन कुमार सहित जीविका के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। मंच संचालन श्री संतोष कुमार ने किया।

जीविका का संकल्प— *महिला सशक्तीकरण से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला कृषि कार्यालय के सहयोग से
दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम का समापन* 

 *छह प्रखंडों के 300 प्रगतिशील किसानों ने प्राकृतिक खेती की तकनीक एवं कम लागत में अधिक आय के गुर सीखे* 

मधेपुरा। जिला कृषि कार्यालय, मधेपुरा द्वारा आयोजित “जिला के अंदर कृषक परिभ्रमण” कार्यक्रम के तहत बुधवार को मुरलीगंज एवं कुमारखण्ड प्रखंडों के 50-50, कुल 100 प्रगतिशील कृषकों को बेहरारी, शंकरपुर स्थित प्रगतिशील कृषक श्री उपेन्द्र कुमार के प्रक्षेत्र पर प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अवलोकन कराया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा श्री रीतेश रंजन ने बताया कि दिनांक 28 से 30 सितंबर तक जिले के छह प्रखंडों—मधेपुरा, सिंहेश्वर, घैलाढ़, गम्हरिया, मुरलीगंज एवं कुमारखण्ड—से कुल 300 कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं आय वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने हेतु प्रेरित करना है।

प्रशिक्षक श्री उपेन्द्र कुमार ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं लाभों की जानकारी देते हुए निमास्त्र, आग्नेयास्त्र, दशपर्णी अर्क, जीवामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, बीजामृत एवं डीकंपोजर आदि तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

समापन कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ. सुरेन्द्र चौरसिया, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं वैज्ञानिक श्री राहुल कुमार वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों एवं लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा में प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित किया गया है, जिसका किसान प्रत्यक्ष अवलोकन कर उपयोगी तकनीक सीख सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड एवं आत्मा के पदाधिकारी/कर्मी, टीम लीडर सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। किसानों ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने में विशेष रुचि व्यक्त की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा

दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *जवाहर नवोदय विद्यालय, सुखासन के सर्वांगीण विकास को लेकर VMC की बैठक* 

 *ओपन जिम, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं खेल मैदान के विकास सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति* 

मधेपुरा। जवाहर नवोदय विद्यालय, सुखासन, मधेपुरा में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक जिलाधिकारी, मधेपुरा-सह-अध्यक्ष, VMC की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, सुरक्षा तथा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रभारी प्राचार्य श्री आर. एन. ठाकुर द्वारा निर्धारित एजेंडा प्रस्तुत किया गया। विचार-विमर्श के उपरांत निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

1. विद्यालय के बाहर स्थित रिक्त भूमि के सीमांकन के उपरांत वृक्षारोपण के उद्देश्य से वन विभाग अथवा स्थानीय ग्रामीणों को निविदा के माध्यम से तीन वर्षों के लिए उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।

2. विद्यार्थियों के शारीरिक विकास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में ओपन जिम की स्थापना हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

3. विद्यालय परिसर में सुरक्षा एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाई-मास्ट लाइट की स्थापना हेतु माननीय सांसद, सुपौल से सांसद विकास निधि के माध्यम से सहयोग प्राप्त करने का अनुरोध करने पर सहमति बनी।

4. सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए चहारदीवारी पर कंटीले तार लगाने की आवश्यकता को स्वीकृति प्रदान की गई।

5. छात्रावास के पश्चिम स्थित 120×120 आकार के खेल मैदान में मिट्टी भराई के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार तथा सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में लिए गए निर्णयों से विद्यालय की आधारभूत संरचना, सुरक्षा, खेलकूद एवं विद्यार्थियों के शारीरिक विकास से संबंधित सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सुनिश्चित होगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने का निर्देश* 

 *डीएम ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा, लंबित छोटे-मोटे कार्य शीघ्र पूरा कराने एवं प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश* 

मधेपुरा। मिशन कायाकल्प के तहत दिनांक 30.09.2026 को अपराह्न 03:00 बजे जिलाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यालयों की आधारभूत संरचना एवं आवश्यक मरम्मती कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, बीएसईआईडीसी के सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा राजकीय/राजकीयकृत/प्रोजेक्ट/उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्युत वायरिंग, रंग-रोगन, फर्श की मरम्मती सहित छोटे-मोटे आवश्यक कार्य विद्यालय कोष में उपलब्ध राशि से यथाशीघ्र पूर्ण कराए जाएँ।

 *तीन कार्य दिवस में स्थलीय जाँच एवं प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश* 

जिले के राजकीय/राजकीयकृत/प्रोजेक्ट विद्यालयों में आधारभूत संरचना, चहारदीवारी की मरम्मती एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बीएसईआईडीसी के कनीय अभियंताओं को तीन कार्य दिवस के भीतर स्थलीय जाँच कर आवश्यकतानुसार प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इन कार्यों में विद्यालय कोष में उपलब्ध राशि का नियमानुसार उपयोग किया जाएगा।

वहीं, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विकास कोष एवं छात्र कोष में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में चहारदीवारी एवं अन्य आवश्यक कार्य मनरेगा के माध्यम से कराए जाने हेतु संबंधित अभियंताओं को स्थलीय जाँच कर उप विकास आयुक्त, मधेपुरा के निर्देशानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं करने पर विशेष जोर दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *जिला निरीक्षण समिति ने बाल देखरेख संस्थानों का किया निरीक्षण* 

 *किशोरों एवं बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* 

मधेपुरा। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा-54 के अंतर्गत जिला पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति, मधेपुरा के सदस्यों द्वारा बुधवार, 30 सितंबर 2026 को जिले के बाल देखरेख संस्थानों—पर्यवेक्षण गृह, मधेपुरा एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, मधेपुरा—का निरीक्षण किया गया।

पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान कुल 24 किशोर आवासित पाए गए, जिनमें मधेपुरा जिले के 17 एवं सहरसा जिले के 7 किशोर शामिल हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा आवासित किशोरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा समस्याओं के त्वरित एवं समुचित निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के निरीक्षण के दौरान कुल 03 बच्चे आवासित पाए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण एवं समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही संस्थान में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को निरंतर कार्यशील रखने तथा रात्रि पाली में कार्यरत कर्मियों को विशेष रूप से सजग एवं सतर्क रहते हुए बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण समिति द्वारा बाल देखरेख संस्थानों में सुरक्षित, संवेदनशील एवं बाल हितैषी वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा 
| जिला जनसंपर्क कार्यालय

जिला उद्योग केंद्र, मधेपुरा के सहयोग से
दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप* 

 *14 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए स्टार्टअप आइडिया, विशेषज्ञों ने दिए व्यावहारिक सुझाव* 

मधेपुरा। जिला उद्योग केंद्र, मधेपुरा के सहयोग से 29 सितंबर 2026 को बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा नवाचारकर्ताओं को अपने विचारों को व्यावहारिक स्टार्टअप में विकसित करने हेतु मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करना था।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर की उपस्थिति में कुल 14 विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने प्रत्येक आइडिया पर फीडबैक देते हुए समस्या की पहचान, उत्पाद विकास, लक्षित ग्राहक, बाजार संभावनाओं, व्यवसाय मॉडल एवं फंडिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्रतिभागियों को मेंटॉरशिप, इनक्यूबेशन, बाजार तक पहुंच एवं स्टार्टअप बिहार की सहायता व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि विचार को वास्तविक आवश्यकता, ग्राहक अपेक्षाओं एवं टिकाऊ व्यवसाय मॉडल से जोड़कर ही व्यवहार्य स्टार्टअप के रूप में विकसित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार, आईईओ श्री विष्णु भगवान एवं श्री अमित कुमार, एमएसएमई मित्र श्री संजीत कुमार, AXEON Private Limited के संस्थापक श्री सुमित कुमार, स्टार्टअप सेल फैकल्टी इंचार्ज प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह तथा जिला स्टार्टअप समन्वयक श्री मो. सादिक अजमी की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के स्टार्टअप सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar