🚨 बनभूलपुरा के अस्पताल की बदहाली पर उवैस राजा का सांकेतिक धरना!
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की महज 3 दिन की व्यवस्था को लेकर समाजसेवी उवैस राजा ने एक दिन का सांकेतिक धरना दिया।
धरने के दौरान अस्पताल परिसर में नशे के इंजेक्शन की खाली बोतलें और इस्तेमाल की गई सिरिंज दिखाई देने पर उवैस राजा ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर परिसर की सफाई और व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो अस्पताल में ताला लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा?
क्या अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार होगा?
📍 बनभूलपुरा, हल्द्वानी
🎥 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें I7 News के साथ।
#I7News #Haldwani #Banbhoolpura #HaldwaniNews #UttarakhandNews #HospitalNews #HospitalBadhaali #HealthSystem #UwaisRaja #HaldwaniHospital #BanbhoolpuraNews #जनता_की_आवाज #स्वास्थ्य_व्यवस्था #हल्द्वानी_उततराखंड❣️
Haldwani, Nainital | Sep 5, 2026