हल्द्वानी में मानसून के दौरान बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 125 वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरतमंदों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां दी गईं। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर और हड्डियों की मजबूती से जुड़ी जांच के साथ वाहन चलाते समय होने वाली थकान से बचने के लिए जरूरी एक्सरसाइज की जानकारी भी दी गई। परिवहन विभाग ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों को जागरूक करने के कार्यक्रम भी लगातार जारी रहेंगे।
#Haldwani #RoadSafety #RoadAccidents #MonsoonSafety #TrafficSafety #DriverSafety #HealthCheckup #TransportDepartment #UttarakhandNews #HaldwaniNews #RoadSafetyCampaign #SafeDriving #TrafficAwareness #PublicSafety #HaldwaniExpressNews