हल्द्वानी में आगामी 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच लाइन नंबर 17, आजाद नगर में बनभूलपुरा क्षेत्र और शहर की बदहाल सड़कों को लेकर प्रदर्शन किया गया। पार्षद रोहित कुमार, पार्षद सलीम सैफी और पार्षद प्रतिनिधि मोकीन सैफी ने सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जर्जर सड़कों के कारण स्थानीय लोगों के साथ जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Banbhulpura #AzadNagar #UttarakhandNews #EidMiladUnNabi #JuloosEMohammadi #RoadRepair #RoadCondition #CivicIssues #LocalNews #PublicIssues #HaldwaniExpressNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels