Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

Monsoonsafety

🚨 बलिया: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा, जिला अस्पताल रेफर, हालत गंभीर!

बरसात के मौसम में सांपों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बलिया के बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के आखोप गांव से है, जहाँ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे खेत में काम कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान असलम को एक सांप ने काट लिया।

सांप के काटते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीयर) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के तहत ASV (एंटी स्नेक वेनम) की डोज दी। हालांकि, बुजुर्ग की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया है, जहाँ फिलहाल वह जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

⚠️ स्वास्थ्य विभाग की जरूरी अपील: डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बारिश के दिनों में सांपों का निकलना बढ़ जाता है। अगर किसी को सांप काट ले, तो:

❌ झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में कीमती समय बर्बाद न करें।

🏥 तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें।

💉 सही समय पर एंटी स्नेक वेनम (ASV) मिलना ही जान बचा सकता है।

पल-पल की खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।

#BalliaNews #SnakeBite #UttarPradesh #Alert #MonsoonSafety #BreakingNews #BeltharaRoad

🚨 बलिया: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा, जिला अस्पताल रेफर, हालत गंभीर! बरसात के मौसम में सांपों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बलिया के बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के आखोप गांव से है, जहाँ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे खेत में काम कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान असलम को एक सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीयर) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के तहत ASV (एंटी स्नेक वेनम) की डोज दी। हालांकि, बुजुर्ग की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया है, जहाँ फिलहाल वह जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ⚠️ स्वास्थ्य विभाग की जरूरी अपील: डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बारिश के दिनों में सांपों का निकलना बढ़ जाता है। अगर किसी को सांप काट ले, तो: ❌ झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में कीमती समय बर्बाद न करें। 🏥 तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें। 💉 सही समय पर एंटी स्नेक वेनम (ASV) मिलना ही जान बचा सकता है। पल-पल की खबरों के लिए पेज को फॉलो करें। #BalliaNews #SnakeBite #UttarPradesh #Alert #MonsoonSafety #BreakingNews #BeltharaRoad

Sikanderpur, Ballia | Jul 17, 2026

Bihar news : बेतिया मे खेत से बिचड़ा काटकर नहाने गया था छोटू, पोखरे में डूबने से बुझ गया परिवार का चिराग। इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखरे में सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पिड़ारी गांव निवासी रामजी साह के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटू अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पैंतालिस मिनट बाद छोटू का शव पोखरा से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार छोटू सुबह अपने खेत में धान की बिचड़ा काटने का काम कर घर लौटा था। इसके बाद दोस्तों के साथ नहाने निकल गया, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह फिर कभी वापस नहीं लौटेगा। छोटू लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिड़ारी में दसवीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई में होनहार और स्वभाव से मिलनसार छोटू की असमय मौत से विद्यालय के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। मृतक दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। घटना के बाद उसकी मां बबीता देवी, बड़े भाई आकाश कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध होकर यही कह रही थी, खेत में काम करके गया था बेटा,किसे पता था कि अब कभी लौटकर नहीं आएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वही इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
#Bettiah #WestChamparan #Bihar #Drowning #TragicAccident #Inarwa #Pidari #PondAccident #StudentDeath #BreakingNews #LocalNews #SchoolStudent #RestInPeace #MonsoonSafety #AccidentNews

Bihar news : बेतिया मे खेत से बिचड़ा काटकर नहाने गया था छोटू, पोखरे में डूबने से बुझ गया परिवार का चिराग। इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखरे में सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पिड़ारी गांव निवासी रामजी साह के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटू अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पैंतालिस मिनट बाद छोटू का शव पोखरा से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार छोटू सुबह अपने खेत में धान की बिचड़ा काटने का काम कर घर लौटा था। इसके बाद दोस्तों के साथ नहाने निकल गया, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह फिर कभी वापस नहीं लौटेगा। छोटू लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिड़ारी में दसवीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई में होनहार और स्वभाव से मिलनसार छोटू की असमय मौत से विद्यालय के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। मृतक दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। घटना के बाद उसकी मां बबीता देवी, बड़े भाई आकाश कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध होकर यही कह रही थी, खेत में काम करके गया था बेटा,किसे पता था कि अब कभी लौटकर नहीं आएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वही इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। #Bettiah #WestChamparan #Bihar #Drowning #TragicAccident #Inarwa #Pidari #PondAccident #StudentDeath #BreakingNews #LocalNews #SchoolStudent #RestInPeace #MonsoonSafety #AccidentNews

Bettiah, West Champaran | Jul 13, 2026

-#हमीरपुर --बरसात में खतरा बने पेड़ों को काटने का काम शुरू,प्रशासन ने कमेटी से संपर्क करने की दी सलाह...

#BrightNews #Hamirpur #SDMHamirpur #SanjeetKumar #HamirpurAdministration #Trees #TreeCutting #RainySeason #Monsoon2026 #MonsoonAlert #Safety #PublicSafety #HazardousTrees #DangerousTrees #ForestDepartment #HimachalForest #NaibTehsildar #Committee #Application #PublicNotice #DisasterManagement #Prevention #AccidentPrevention #Himachal #HimachalPradesh #HP #HPGovt #HimachalGovt #SukhuGovt #HamirpurDistrict #HamirpurNews #HimachalNews #Himachal24x7 #PahadKiKhabar #HPBreaking #BreakingNews #LocalNews #CityNews #PublicAlert #StaySafe #MonsoonSafety #Forest #Environment #GreenHimachal #Development #Governance #AdminNews #IndiaNews #HPLatest #HPToday #NewsUpdate #TrendingNews

-#हमीरपुर --बरसात में खतरा बने पेड़ों को काटने का काम शुरू,प्रशासन ने कमेटी से संपर्क करने की दी सलाह... #BrightNews #Hamirpur #SDMHamirpur #SanjeetKumar #HamirpurAdministration #Trees #TreeCutting #RainySeason #Monsoon2026 #MonsoonAlert #Safety #PublicSafety #HazardousTrees #DangerousTrees #ForestDepartment #HimachalForest #NaibTehsildar #Committee #Application #PublicNotice #DisasterManagement #Prevention #AccidentPrevention #Himachal #HimachalPradesh #HP #HPGovt #HimachalGovt #SukhuGovt #HamirpurDistrict #HamirpurNews #HimachalNews #Himachal24x7 #PahadKiKhabar #HPBreaking #BreakingNews #LocalNews #CityNews #PublicAlert #StaySafe #MonsoonSafety #Forest #Environment #GreenHimachal #Development #Governance #AdminNews #IndiaNews #HPLatest #HPToday #NewsUpdate #TrendingNews

Himachal Pradesh, India | Jul 13, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत मानस नगर से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की स्कूटी के फ्रंट वाइजर (सामने के हिस्से) के अंदर भारत का सबसे विषैला सांप 'कॉमन करैत' (Common Krait) जाकर छिप गया। जैसे ही इसकी भनक लगी, इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सर्पमित्र अविनाश यादव को बुलाया गया, जिन्होंने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ स्कूटी के सामने के हिस्से को खोलकर इस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

बता दें कि कॉमन करैत सांप रात के समय सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं और इनका एक डंक भी जानलेवा साबित हो सकता है। बारिश के मौसम के कारण इन दिनों सांपों के निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। सर्पमित्र अविनाश यादव ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें, अंधेरे में जाने से बचें और अपने वाहनों को स्टार्ट करने या इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।

#KorbaNews #SnakeRescue #CommonKrait #Chhattisgarh #ViralVideo #SnakeCatching #MonsoonSafety #Alert #TrendingNews #SnakeLover #AvinashYadav #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत मानस नगर से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की स्कूटी के फ्रंट वाइजर (सामने के हिस्से) के अंदर भारत का सबसे विषैला सांप 'कॉमन करैत' (Common Krait) जाकर छिप गया। जैसे ही इसकी भनक लगी, इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सर्पमित्र अविनाश यादव को बुलाया गया, जिन्होंने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ स्कूटी के सामने के हिस्से को खोलकर इस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बता दें कि कॉमन करैत सांप रात के समय सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं और इनका एक डंक भी जानलेवा साबित हो सकता है। बारिश के मौसम के कारण इन दिनों सांपों के निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। सर्पमित्र अविनाश यादव ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें, अंधेरे में जाने से बचें और अपने वाहनों को स्टार्ट करने या इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। #KorbaNews #SnakeRescue #CommonKrait #Chhattisgarh #ViralVideo #SnakeCatching #MonsoonSafety #Alert #TrendingNews #SnakeLover #AvinashYadav #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 11, 2026

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की वादियों ने बारिश के मौसम में हरियाली की खूबसूरत चादर ओढ़ ली है। यहाँ का मशहूर 'टाइगर प्वाइंट' वॉटरफॉल इस वक्त पूरे शबाब पर है और सैलानी इस जन्नत जैसे नजारे को देखने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं। लेकिन, इसी खूबसूरती के पीछे एक खौफनाक कहानी भी लिखी जा रही है। लोग रोमांच के चक्कर में अपनी जान की परवाह किए बिना 200 फीट ऊंचे वॉटरफॉल के ठीक नीचे, गीली और फिसलन भरी चट्टानों पर खड़े होकर फोटो सेशन कर रहे हैं। ज़रा सी चूक, एक पैर का फिसलना या अचानक पानी का स्तर बढ़ना, पल भर में इस पिकनिक को मौत के मातम में बदल सकता है। सैलानियों का यह कदम सीधे तौर पर 'मौत को दावत' देने जैसा है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही को रोकने के लिए वहाँ कोई प्रशासनिक नुमाइंदा या गार्ड तैनात नहीं है। जहाँ बारिश के दिनों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए, वहाँ लोग बेखौफ होकर अपनी मर्जी से खतरों से खेल रहे हैं। प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। अगर आप भी मैनपाट जाने का प्लान बना रहे हैं, तो याद रखिए.. नजारे का मजा दूर से लीजिए, जिंदगी से बढ़कर कोई सेल्फ़ी या फोटो नहीं होती!

#MainpatTourism #TigerPointWaterfall #ChhattisgarhTourism #Alert #SafetyFirst #ViralNews #MainpatShimla #TravelCarefully #MonsoonSafety #SurgujaNews #FatafatNews

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की वादियों ने बारिश के मौसम में हरियाली की खूबसूरत चादर ओढ़ ली है। यहाँ का मशहूर 'टाइगर प्वाइंट' वॉटरफॉल इस वक्त पूरे शबाब पर है और सैलानी इस जन्नत जैसे नजारे को देखने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं। लेकिन, इसी खूबसूरती के पीछे एक खौफनाक कहानी भी लिखी जा रही है। लोग रोमांच के चक्कर में अपनी जान की परवाह किए बिना 200 फीट ऊंचे वॉटरफॉल के ठीक नीचे, गीली और फिसलन भरी चट्टानों पर खड़े होकर फोटो सेशन कर रहे हैं। ज़रा सी चूक, एक पैर का फिसलना या अचानक पानी का स्तर बढ़ना, पल भर में इस पिकनिक को मौत के मातम में बदल सकता है। सैलानियों का यह कदम सीधे तौर पर 'मौत को दावत' देने जैसा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही को रोकने के लिए वहाँ कोई प्रशासनिक नुमाइंदा या गार्ड तैनात नहीं है। जहाँ बारिश के दिनों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए, वहाँ लोग बेखौफ होकर अपनी मर्जी से खतरों से खेल रहे हैं। प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। अगर आप भी मैनपाट जाने का प्लान बना रहे हैं, तो याद रखिए.. नजारे का मजा दूर से लीजिए, जिंदगी से बढ़कर कोई सेल्फ़ी या फोटो नहीं होती! #MainpatTourism #TigerPointWaterfall #ChhattisgarhTourism #Alert #SafetyFirst #ViralNews #MainpatShimla #TravelCarefully #MonsoonSafety #SurgujaNews #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 9, 2026

Latest Monsoonsafety News Videos - Watch the Latest News of July 21, 2026 | Public App