हल्द्वानी डकैती प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 और आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। हथियारबंद डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस टीमों ने हल्द्वानी से लेकर दिल्ली और किच्छा तक दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, यश सिडाना को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वहीं अमनदीप सिंह और शिवराज सिंह को नई दिल्ली में DND फ्लाईओवर, जैतपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। चौथे आरोपी अफजल मलिक को किच्छा से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 04 अवैध तमंचे, 07 जिंदा कारतूस, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त क्रेटा और स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि डकैती की घटना में शामिल अन्य फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं। मामले में पुलिस की जांच और आरोपि�